Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन कुश्ती में सुनील कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, फिलिपींस के कैलम जॉस्टन रॉबर्ट्स को 9-0 हराया

Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन कुश्ती में सुनील कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, फिलिपींस के कैलम जॉस्टन रॉबर्ट्स को 9-0 हराया

Sunil Kumar beats Callum Roberts: सुनील कुमार ने फिलीपींस के कैलम जॉस्टन रॉबर्ट्स को 9-0 से हराया और लगातार एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इस तरह सुनील कुमार एशियन गेम्स में ग्रीको-रोमन कुश्ती में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। 

Sunil Kumar: भारत के सुनील कुमार ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की ग्रीको-रोमन कुश्ती के 87 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। बुधवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में सुनील कुमार ने फिलीपींस के कैलम जॉनस्टन रॉबर्ट्स को 9-0 से शिकस्त दी।

नागोया सिटी के इनाए स्पोर्ट्स सेंटर में हुए इस मुकाबले में सुनील कुमार ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की।

इस मेडल के साथ 27 वर्षीय सुनील कुमार ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। वह एशियन गेम्स के ग्रीको-रोमन कुश्ती इतिहास में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में भी 87 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *