बलौदाबाजार में महापरीक्षा में साथ बैठे सास-ससुर,बेटा-बहू और दंपती:1467 शिक्षार्थियों में 1403 ने दी परीक्षा;157 केंद्रों में पढ़ना-लिखना और गणित के सवाल पूछे गए

बलौदाबाजार में महापरीक्षा में साथ बैठे सास-ससुर,बेटा-बहू और दंपती:1467 शिक्षार्थियों में 1403 ने दी परीक्षा;157 केंद्रों में पढ़ना-लिखना और गणित के सवाल पूछे गए

बलौदाबाजार में राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें एक ही परिवार के सास-ससुर, बेटा-बहू और पति-पत्नी ने एक साथ परीक्षा दी। जिले में कुल 1467 शिक्षार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 1403 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कलेक्टर कुलदीप शर्मा और जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार गेंदले ने बताया कि जिले में 157 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रधानपाठकों को केंद्राध्यक्ष और शिक्षकों को पर्यवेक्षक व मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई थी। पढ़ना, लिखना और गणित के पूछे सवाल परीक्षा में शिक्षार्थियों से पढ़ना, लिखना और गणित से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रत्येक विषय 50 अंक का था। इस तरह परीक्षा कुल 150 अंकों की थी। 200 घंटे की पढ़ाई पूरी करने के बाद सफल शिक्षार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की ओर से अंक पत्र और साक्षरता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। पीले चावल देकर परीक्षा के लिए किया था आमंत्रित परीक्षा से एक-दो दिन पहले केंद्राध्यक्ष, संबंधित संस्था के शिक्षक और स्वयंसेवी शिक्षकों ने शिक्षार्थियों के घर पहुंचकर उन्हें पीले चावल और शिक्षार्थी पर्ची देकर परीक्षा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया था। शिक्षार्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार इस समय के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा देने की सुविधा दी गई थी। रंगोली से सजाए केंद्र, तिलक लगाकर स्वागत परीक्षा केंद्रों पर शिक्षार्थियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया गया। केंद्रों में पर्याप्त रोशनी, हवा और पेयजल की व्यवस्था की गई। कई केंद्रों को रंगोली से सजाया गया और शिक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कुछ केंद्रों पर सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए। गांवों की दीवारों पर लिखे साक्षरता के नारे साक्षरता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए गांवों की दीवारों पर साक्षरता संबंधी नारे लिखे गए। परीक्षा केंद्रों पर भी पोस्टर और बैनर लगाए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *