रामपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम:’सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रफत कॉलोनी आंगनबाड़ी केंद्र पर संपन्न हुआ गोद भराई व अन्नप्राशन

रामपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम:’सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रफत कॉलोनी आंगनबाड़ी केंद्र पर संपन्न हुआ गोद भराई व अन्नप्राशन

रामपुर में तहसील सदर क्षेत्र की रफत कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक श्वेता शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं जानीं। श्वेता शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा जागरूकता से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका योगदान समाज और देश के विकास में अहम है। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई, जबकि छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के पोषण एवं देखभाल को लेकर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्या देवी, कलावती और लक्ष्मी यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सभासद दिनेश कश्यप, सुपरवाइजर विनीता पटेल, उषा सैनी और प्रीति राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *