657 करोड़ रुपये के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) घोटाले में सीबीआई की पूरक चार्जशीट से मुख्य आरोपी और बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रिभव ऋषि की बेहद खर्चीली लव स्टोरी का सनसनीखेज सच सामने आया है। सीबीआई की जांच में मास्टरमाइंड की गर्लफ्रेंड (एक महिला डांसर) ने गवाह के तौर पर अपने बयानों में खुलासा किया है कि रिभव ऋषि ने उस पर सरकारी महकमों से गबन किए गए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए। बिहार के सीवान की रहने वाली महिला ने सीबीआई को दिए अपने बयानों में बड़े खुलासे किए हैं।
रिभव ऋषि अपनी इसी गर्लफ्रेंड के लिए अपनी पत्नी से तलाक लेकर दुबई में शिफ्ट होने की तैयारी में जुटा था। लेकिन उससे पहले ही घोटाले का राज खुल गया और वो पकड़ा गया। पहली मुलाकात से प्रपोजल तक का सफर… डांसर की नौकरी छुड़वाई, बदले में हर महीने 10 लाख रुपये दिए देश-विदेश के फाइव स्टार होटलों में अयाशी सीबीआई जांच और जब्त किए गए ‘सैमसंग जेड फोल्ड’ फोन के रिकॉर्ड से सामने आया कि दोनों चंडीगढ़ के नोवोटेल, हॉलिडे इन और हयात, दिल्ली के अंदाज, जेडब्ल्यू मैरियट और आईटीसी मौर्या, तथा गोवा के ताज होटल में साथ रुकते थे। इसके अलावा वह महिला को थाईलैंड और मकाऊ के ट्रिप्स पर भी लेकर गया था। सीबीआई ने इस महिला के बयानों और डिजिटल सबूतों को चार्जशीट में शामिल कर रिभव ऋषि द्वारा सरकारी खजाने के पैसों के दुरुपयोग को अदालत के सामने पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।

