जैसलमेर से 15 किलोमीटर दूर लुद्रवा गांव में एक घर के अंदर कोबरा सांप आने से हड़कंप मच गया। सुबह जब घर की एक महिला अपने रोज के कामों में लगी थी, तभी उसकी नजर इस कोबरा पर पड़ी। गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों ने तुरंत बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, बाद से स्नैक कैचर की मदद से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। गायों का दूध निकालते समय कोबरा नजर आया सुबह के करीब 6 से 7 बजे महिला अपनी गायों का दूध निकाल रही थी। तभी अचानक उसकी नजर सांप पर पड़ी। जहां कोबरा सांप घर के बाथरूम की तरफ जा रहा था। मौके पर मौजूद घर के लोगों ने तुरंत बाथरूम का दरवाजा बंद कर सांप को अंदर लॉक कर दिया। इसके बाद तुरंत स्थानीय स्नेक कैचर को फोन करके इसकी जानकारी दी गई। 20-30 मिनट की मेहनत के बाद पकड़ा गया सांप खबर मिलते ही स्नेक कैचर साहिल खान तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बाथरूम के अंदर जाकर चेक किया, तो कोबरा टॉयलेट के अंदर छिपा हुआ बैठा था। साहिल ने करीब 20-30 मिनट की मेहनत के बाद कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया
देखें रेस्क्यू की तस्वीरें…

