जयपुर में नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:घर का गेट अंदर से बंद कर लिया, टीनशेड काटकर घुसी पुलिस ने शव को नीचे उतारा

जयपुर में नाबालिग लड़की ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:घर का गेट अंदर से बंद कर लिया, टीनशेड काटकर घुसी पुलिस ने शव को नीचे उतारा

विश्वकर्मा थाना इलाके में मंगलवार शाम एक 17 साल की लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन घर के बाहर थे। उसने गेट को अंदर से बंद कर लिया। वह बेरिंग फैक्ट्री में काम करती थी। सूचना मिलने पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर का गेट अंदर से बंद था। पुलिसकर्मी टीन शेड हटाकर अंदर घुसे और गेट की कुंडी खोली। इसके बाद फंदा काटकर नेहा को नीचे उतारा गया। सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस विश्वकर्मा थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *