भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह:दो घंटे नंदी हॉल में बैठे, महाकाल का जाप किया; बोले धन्य हो गया यहां आकर

भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर रिंकू सिंह:दो घंटे नंदी हॉल में बैठे, महाकाल का जाप किया; बोले धन्य हो गया यहां आकर

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रिंकू सिंह बुधवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे। उन्होंने पहली बार भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। रिंकू सिंह सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। वे करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन करते रहे। इस दौरान वे भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल को नमन किया और महाकाल का जाप करते दिखाई दिए। मंदिर की देहरी से लिया भगवान का आशीर्वाद आरती के बाद रिंकू सिंह ने महाकाल मंदिर की देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया। उन्होंने पुजारियों के माध्यम से बाबा महाकाल को जल भी अर्पित किया। मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया। दर्शन के बाद रिंकू सिंह ने कहा, “यहां आकर बहुत अच्छा लगा। बहुत अच्छे से दर्शन हुए। पहली बार भस्म आरती में शामिल हुआ। महाकाल जी के दर्शन कर धन्य हो गया।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *