देवरिया में आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी:डीएम ने दिए निर्देश, कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे

देवरिया में आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी:डीएम ने दिए निर्देश, कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे

देवरिया विकास भवन में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में विकास भवन के गांधी सभागार में फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर बैठक हुई। डीएम ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए कार्य में तेजी लाने और विभागों के बीच समन्वय के निर्देश दिए। डीएम ने सोशल सेक्टर की योजनाओं में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को लाभ देने को कहा। प्रत्येक विकासखंड के निर्धारित आयुष्मान कार्ड लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश बीडीओ और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए। जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत बीओसीडब्ल्यू में पंजीकृत 38,736 निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनवाने को कहा। फैमिली आईडी के साथ फार्मर आईडी भी जल्द बनाने पर जोर स्वास्थ्य, श्रम और ग्राम्य विकास विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने राजस्व, विकास और कृषि विभाग की संयुक्त टीम बनाकर फैमिली आईडी व फार्मर आईडी का काम जल्द पूरा कराने को कहा। पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह, सीएमओ, डीडीओ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *