खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 सोमवार से शुरू हुई। नेताजी सुभाष स्टेडियम में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। डीएम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना बढ़ती है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती हैं। प्रतियोगिता 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नेताजी सुभाष स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और खेल भवन-सह-व्यायामशाला परिसर में होगी। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, योगा, क्रिकेट, वुशु, हॉकी, रग्बी, खो-खो, साइकिलिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, तलवारबाजी और सेपक टकरा की स्पर्धाएं होंगी। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों की भागीदारी अनिवार्य की है। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना और छात्रों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। उद्घाटन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 सोमवार से शुरू हुई। नेताजी सुभाष स्टेडियम में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। डीएम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना बढ़ती है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती हैं। प्रतियोगिता 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नेताजी सुभाष स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और खेल भवन-सह-व्यायामशाला परिसर में होगी। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, योगा, क्रिकेट, वुशु, हॉकी, रग्बी, खो-खो, साइकिलिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, तलवारबाजी और सेपक टकरा की स्पर्धाएं होंगी। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों की भागीदारी अनिवार्य की है। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना और छात्रों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। उद्घाटन के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

