अररिया| शहर के महादेव चौक स्थित फिलिप कार्ट हब में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अंतरजिला बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया। मामले में सदर एसडीपीओ ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 16 सितंबर को हब में कार्यरत टीम लीडर संदीप कुमार पर लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगा था। मामले में तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले प्राथमिकी अभियुक्त संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सुपौल जिले के हुलास राघोपुर निवासी जुल्फकार आलम और पंकज कुमार चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया। अररिया| शहर के महादेव चौक स्थित फिलिप कार्ट हब में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अंतरजिला बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया। मामले में सदर एसडीपीओ ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 16 सितंबर को हब में कार्यरत टीम लीडर संदीप कुमार पर लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगा था। मामले में तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले प्राथमिकी अभियुक्त संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सुपौल जिले के हुलास राघोपुर निवासी जुल्फकार आलम और पंकज कुमार चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया।

