बारुण के काजीचक नहर मार्ग पर हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घायल रितिक ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची थी। इस मामले में रितिक और मुख्य साजिशकर्ता सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रितिक के बयान पर बारुण थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। उसने हिमांशु और अनुपम पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस की विशेष टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों से जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के तथ्यों और रितिक के बयान में कई विरोधाभास मिले। इससे पूरी साजिश का खुलासा हुआ। रोहतास के टड़वा निवासी सोनू कुमार की पड़ोसी हिमांशु से पुरानी दुश्मनी थी। इसी दुश्मनी के चलते सोनू ने हिमांशु और अनुपम को एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में फंसाने के लिए रितिक के साथ मिलकर योजना बनाई। रितिक को सुनसान जगह ले जाकर उसके हाथ में गोली मारी गई थी। अस्पताल पहुंचकर उसने पुलिस को झूठी कहानी बताई। मामले में बोलेरो गाड़ी जब्त कर ली गई है और अन्य शामिल लोगों की भूमिका की जांच जारी है। बारुण के काजीचक नहर मार्ग पर हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घायल रितिक ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची थी। इस मामले में रितिक और मुख्य साजिशकर्ता सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रितिक के बयान पर बारुण थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। उसने हिमांशु और अनुपम पर गोली मारने का आरोप लगाया था। पुलिस की विशेष टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों से जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के तथ्यों और रितिक के बयान में कई विरोधाभास मिले। इससे पूरी साजिश का खुलासा हुआ। रोहतास के टड़वा निवासी सोनू कुमार की पड़ोसी हिमांशु से पुरानी दुश्मनी थी। इसी दुश्मनी के चलते सोनू ने हिमांशु और अनुपम को एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में फंसाने के लिए रितिक के साथ मिलकर योजना बनाई। रितिक को सुनसान जगह ले जाकर उसके हाथ में गोली मारी गई थी। अस्पताल पहुंचकर उसने पुलिस को झूठी कहानी बताई। मामले में बोलेरो गाड़ी जब्त कर ली गई है और अन्य शामिल लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

