भगवानपुर थाने के 4 एएसआई का प्रमोशन:एसआई बनने पर जवानों ने केक काटकर मनाई खुशी; कैमूर में 79 को मिला प्रमोशन

भगवानपुर थाने के 4 एएसआई का प्रमोशन:एसआई बनने पर जवानों ने केक काटकर मनाई खुशी; कैमूर में 79 को मिला प्रमोशन

भगवानपुर थाने में बुधवार देर रात 4 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर प्रमोशन मिला। इस खुशी में अन्य पुलिस जवानों ने जश्न मनाया। प्रमोशन की खबर मिलते ही जवानों ने दुकान से केक मंगवाया। प्रमोशन पाने वाले जवानों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर खुशी जाहिर की। यह प्रमोशन बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के आदेश पर हुआ है। इसमें वरीयता और योग्यता के आधार पर एएसआई को एसआई का पद और नया वेतनमान दिया गया है। कैमूर जिले में कुल 79 एएसआई को एसआई पद पर प्रमोशन मिला है। इनमें भगवानपुर थाने के दिलीप कुमार कनौजिया, वीरेंद्र ठाकुर, राजीव कुमार और रंजीत कुमार साहनी शामिल हैं। एसआई बने दिलीप कनौजिया ने बताया कि बेहतर रिकॉर्ड वाले जवानों के नाम प्रमोशन के लिए जिला से पुलिस मुख्यालय पटना भेजे जाते हैं। बिहार सरकार की मंजूरी के बाद यह प्रमोशन मिलता है। इस खुशी के मौके पर चारों जवानों ने वीडियो कॉल पर अपने परिवार के साथ जश्न मनाया। भगवानपुर थाने में बुधवार देर रात 4 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर प्रमोशन मिला। इस खुशी में अन्य पुलिस जवानों ने जश्न मनाया। प्रमोशन की खबर मिलते ही जवानों ने दुकान से केक मंगवाया। प्रमोशन पाने वाले जवानों ने केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर खुशी जाहिर की। यह प्रमोशन बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के आदेश पर हुआ है। इसमें वरीयता और योग्यता के आधार पर एएसआई को एसआई का पद और नया वेतनमान दिया गया है। कैमूर जिले में कुल 79 एएसआई को एसआई पद पर प्रमोशन मिला है। इनमें भगवानपुर थाने के दिलीप कुमार कनौजिया, वीरेंद्र ठाकुर, राजीव कुमार और रंजीत कुमार साहनी शामिल हैं। एसआई बने दिलीप कनौजिया ने बताया कि बेहतर रिकॉर्ड वाले जवानों के नाम प्रमोशन के लिए जिला से पुलिस मुख्यालय पटना भेजे जाते हैं। बिहार सरकार की मंजूरी के बाद यह प्रमोशन मिलता है। इस खुशी के मौके पर चारों जवानों ने वीडियो कॉल पर अपने परिवार के साथ जश्न मनाया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *