पटना के बिहटा थानाक्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। जहां विशम्भरपुर गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस घटना में 22 साल की एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। मृतक किशोरी की पहचान बिशनपुरा गांव निवासी झुन्नू सिंह की बेटी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। घायल भाई का नाम गोलू हैय़ हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और गांव वालों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। खुशबूं अपने भाई के साथ बिहटा बाजार से घर लौट रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगने से खुशी सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे कुचलकर फरार हो गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाई। चालक की गिरफ्तारी की मांग इधर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। साथ ही फरार ट्रक को पकड़ना और चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर हंगामा की सूचना मिलने को स्थानीय थानाप्रभारी अमित कुमार दल बल के साथ पहुंचे है और लोगों को समझा रहे है। थानाप्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है। पटना के बिहटा थानाक्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। जहां विशम्भरपुर गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस घटना में 22 साल की एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। मृतक किशोरी की पहचान बिशनपुरा गांव निवासी झुन्नू सिंह की बेटी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। घायल भाई का नाम गोलू हैय़ हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और गांव वालों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। खुशबूं अपने भाई के साथ बिहटा बाजार से घर लौट रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर लगने से खुशी सड़क पर गिर गई और ट्रक उसे कुचलकर फरार हो गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाई। चालक की गिरफ्तारी की मांग इधर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। साथ ही फरार ट्रक को पकड़ना और चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर हंगामा की सूचना मिलने को स्थानीय थानाप्रभारी अमित कुमार दल बल के साथ पहुंचे है और लोगों को समझा रहे है। थानाप्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

