एसपी ने जसवंतगढ़-लाडनूं में की जनसुनवाई:कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों पर अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

एसपी ने जसवंतगढ़-लाडनूं में की जनसुनवाई:कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों पर अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

डीडवाना-कुचामन एसपी डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने जसवंतगढ़ और लाडनूं का दौरा किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की समस्याओं पर पुलिस अधिकारियों व जनता से बातचीत की। जसवंतगढ़ थाने में सीएलजी बैठक और जनसुनवाई हुई। इसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व सुरक्षा पर चर्चा हुई। लोगों ने रोडवेज बसों, स्कूल बसों में ज्यादा बच्चों और साइबर अपराध से जुड़ी समस्याएं बताईं। एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसपी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं ध्यान से सुनीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का जल्दी और सही तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए। आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया। लाडनूं थाने में एसपी ने अनुसंधान अधिकारियों की बैठक भी ली। इसमें जांच की गुणवत्ता, लंबित मामलों और प्रभावी पुलिसिंग पर जरूरी निर्देश दिए गए, साथ ही गुणवत्तापूर्ण व समय पर जांच करने को कहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *