खरगोन में 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार:कृषि भूमि नामांतरण के लिए मांगे थे 2 लाख, तहसीलदार समेत 3 पर केस

खरगोन में 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार:कृषि भूमि नामांतरण के लिए मांगे थे 2 लाख, तहसीलदार समेत 3 पर केस

इंदौर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार रात सेगांव तहसील के पटवारी खूमसिंह धारवे को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। कार्रवाई शारदा हॉस्पिटल के सामने पाटीदार मेडिकल के पास की गई। लोकायुक्त के मुताबिक बड़ी कसरावद निवासी पुनीत नाडीवाल से कृषि भूमि के नामांतरण के लिए पटवारी ने 2 लाख रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने सत्यापन किया और सोमवार रात रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए पटवारी को पकड़ लिया। नामांतरण में तहसीलदार और दूसरे पटवारी की भूमिका भी जांच में लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक आशुतोष मिठास ने बताया कि मामले में पटवारी खूमसिंह धारवे के साथ तहसीलदार अंतरसिंह कनेश और वार्ड क्रमांक-23 के पटवारी कुलदीप यादव के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, नामांतरण की प्रक्रिया में इनकी संदिग्ध भूमिका की शिकायत मिली थी, जिसके चलते कार्रवाई की गई। लोकायुक्त पुलिस ने तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। टीम मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *