फर्रुखनगर में आवारा पशुओं से किसान परेशान:CM के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा मांगपत्र; बोले- रोज हो रहे हादसे

फर्रुखनगर में आवारा पशुओं से किसान परेशान:CM के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा मांगपत्र; बोले- रोज हो रहे हादसे

गुरुग्राम में फर्रुखनगर में किसान आवारा पशुओं की समस्या से परेशान हैं। किसान क्लब गुड़गांव के चेयरमैन राव मानसिंह के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सैनी के नाम नायब तहसीलदार विनय मुदगिल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में सड़कों पर घूम रहे बाहरी और राजस्थानी नस्ल के पशुओं पर रोक लगाने और समस्या हल करने की मांग की। किसानों ने बताया कि इन पशुओं से हादसों का खतरा रहता है, खासकर दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को। सड़क के बैठने से ट्रैफिक पर पड़ता है असर उन्होंने कहा कि पशुओं के झुंड सड़क के बीच में बैठने से ट्रैफिक पर असर पड़ता है। एंबुलेंस, दमकल जैसी आपातकालीन गाड़ियों को भी रास्ता नहीं मिलता। ये पशु पेड़-पौधों, हरियाली को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीमार-अपाहिज पशुओं को लावारिस छोड़ना का आरोप किसानों का आरोप है कि बाहर से लाए गए पशुओं को बीमार या अपाहिज होने पर लावारिस छोड़ दिया जाता है। उन्होंने प्रशासन से इनकी पहचान कर इंतजाम करने और सड़कों पर पशुओं के जमावड़े का पक्का हल निकालने की मांग की। इस दौरान सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल, अधिवक्ता संदीप यादव समेत कई किसान और ग्रामीण मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *