एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची बॉक्सर प्रवीण हुड्डा:रोहतक की रहने वाली खिलाड़ी का मेडल पक्का, सेमीफाइनल में चीन को हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची बॉक्सर प्रवीण हुड्डा:रोहतक की रहने वाली खिलाड़ी का मेडल पक्का, सेमीफाइनल में चीन को हराया

रोहतक के गांव रूड़की की रहने वाली इंटरनेशनल बॉक्सर प्रवीण हुड्डा ने एशियन गेम्स में 65 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की करते हुए भारत के लिए मेडल भी पक्का कर दिया है। प्रवीण हुड्डा ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की एशियन चैंपियनशिप में ब्रांच मेडलिस्ट ली शू को 5-0 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इंटरनेशनल बॉक्सर प्रवीण हुड्डा की इस जीत के साथ भारत का 65 किलोग्राम भार वर्ग में मेडल पक्का हो गया है। अब फाइनल में प्रवीण का मुकाबला विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट चेन निएन-चिन (Chen Nien-chin) ताइवान से होगा। प्रवीण की नजर अब फाइनल जीतकर स्वर्ण मेडल पर टिकी हुई है। प्रवीण हुड्डा की जीत पर गांव में खुशी
खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल ने प्रवीण हुड्डा को एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हुए कहा कि गांव रुड़की की इस बेटी ने पूरे रोहतक और हरियाणा का नाम गौरवान्वित किया है। प्रवीण की यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। फाइनल पर टिकी ग्रामीणों की निगाह
प्रवीण हुड्डा ने सेमीफाइनल में जिस आत्मविश्वास और आक्रामक बॉक्सिंग का प्रदर्शन किया, वह उनकी मेहनत और मजबूत वापसी को दर्शाता है। अब पूरे हरियाणा की निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई है। रुड़की गांव से एशियन गेम्स के बॉक्सिंग फाइनल तक पहुंची प्रवीण हुड्डा ने खेल प्रतिभा को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *