राज्य सरकार ने बिलासपुर में विकास कार्यों के लिए 5.36 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। विधायक अमर अग्रवाल की कोशिशों से मिली इस राशि से स्कूल, कॉलेज और सामुदायिक भवनों में विकास कार्य होंगे। इनमें नए कमरे, शेड, टॉयलेट, चेंजिंग रूम, फर्नीचर, हॉल, सांस्कृतिक मंच और बाउंड्रीवॉल का निर्माण शामिल है। कई जगहों पर मरम्मत और जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टॉयलेट और चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। सरकंडा के पंडित रामदुलारे दुबे स्कूल में हॉल बनेगा। पंडित देवकीनंदन स्कूल में अतिरिक्त कमरा और शौचालय बनाया जाएगा। स्वामी आत्मानंद कॉलेज में फर्नीचर की व्यवस्था होगी। राजेंद्र नगर स्कूल में तीन अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे। वार्डों में सामुदायिक भवन और हॉल का काम शहर के अलग-अलग वार्डों में सामुदायिक भवन, हॉल, शेड और सांस्कृतिक मंच बनाए जाएंगे। पुराने भवनों का जीर्णोद्धार और मरम्मत भी होगी। कल्पना विहार, नेहरू नगर-महावीर नगर, ग्रीन गार्डन कॉलोनी, कुदुदंड, गोंड़पारा, पंचशील बुद्ध विहार, साईं धाम तोरवा, लंबोदर नगर, अशोक नगर, अरविंद नगर-जोरापारा और लोधीपारा समेत कई क्षेत्रों में काम होंगे। 30 सरकारी संस्थानों में लगेंगे वाटर कूलर पेयजल सुविधा बढ़ाने के लिए 30 सरकारी संस्थानों में 30 लाख रुपए की लागत से वाटर कूलर लगाए जाएंगे। प्रत्येक स्थान पर 1 लाख रुपए खर्च होंगे। सीएमडी कॉलेज, डीपी विप्र महाविद्यालय, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा पीजी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, शासकीय बिलासा कन्या पीजी कॉलेज, शासकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, सिम्स, जिला अस्पताल और जिला न्यायालय परिसर में वाटर कूलर लगाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में भी मिलेगी सुविधा जरहाभाठा, राजेंद्र नगर, शंकर नगर, बंधवापारा, सरकंडा, तोरवा, जूना बिलासपुर, कुदुदंड और सिंधी कॉलोनी समेत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में भी वाटर कूलर लगाए जाएंगे। विधायक बोले- सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इन विकास कार्यों से शहर के छात्रों और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

