15.1 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार:कोतबा पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा, आबकारी एक्ट में जेल भेजा

15.1 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार:कोतबा पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा, आबकारी एक्ट में जेल भेजा

जशपुरनगर चौकी कोतबा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय केतन बंजारा, निवासी गोलियागढ़ के रूप में हुई है। उसके पास से 15.1 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल होंडा साइन मोटरसाइकिल CG-14-MV-1725 भी जब्त की गई है। बैग में शराब लेकर बाइक से जा रहा था पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि एक युवक पिठ्ठू बैग में शराब लेकर मोटरसाइकिल से कोतबा से गोलियागढ़ की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इंडियन गैस गोदाम के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर उसके बैग की तलाशी ली गई। 60 शीशी शराब मिली, दस्तावेज नहीं थे तलाशी के दौरान बैग से अलग-अलग कंपनियों की 60 शीशी अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब की कीमत करीब 11,625 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, केतन बंजारा के पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। आबकारी एक्ट में केस, जेल भेजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। अवैध शराब पर कार्रवाई जारी एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी के मुताबिक, अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *