अयोध्या में लापता युवती मिली:पुलिस ने गांव के युवक के साथ बरामद किया, मेडिकल के लिए भेजा

अयोध्या में लापता युवती मिली:पुलिस ने गांव के युवक के साथ बरामद किया, मेडिकल के लिए भेजा

अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र से 23 सितंबर को लापता हुई 20 वर्षीय युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे गांव के ही एक युवक के साथ पाया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने मंगलवार 29 सितंबर को बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाने की कार्यवाही की जा रही है। न्यायालय में दर्ज बयान और मेडिकल के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी युवती 23 सितंबर की दोपहर घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने 27 सितंबर को इनायतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से लापता युवती पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। और थाने पर लाकर विधि कार्यवाही की गई। इसके बाद जिसके बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी मिल्कीपुर पियूष पाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और न्यायालय में दर्ज बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *