सागर में 1 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली:10 जिलों के 11 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, 24 घंटे मेडिकल टीम रहेगी तैनात

सागर में 1 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली:10 जिलों के 11 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, 24 घंटे मेडिकल टीम रहेगी तैनात

सागर में शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में 1 से 14 अक्टूबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती को लेकर जिला प्रशासन और सेना ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया ने सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के कर्नल पंकज कुमार के साथ भर्ती स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस भर्ती रैली में सागर, शिवपुरी, छतरपुर, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, भिंड, मुरैना और ग्वालियर सहित 10 जिलों के करीब 11 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। आईडी स्कैनिंग से लेकर बायोमेट्रिक व्यवस्था देखी कलेक्टर ने भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की आईडी कार्ड स्कैनिंग, टी-शर्ट वितरण, रजिस्ट्रेशन सेल और बायोमेट्रिक व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तैयार किए गए दौड़ ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। कलेक्टर ने सेना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और पर्याप्त संख्या में शौचालय की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। 24 घंटे मेडिकल टीम और एंबुलेंस रहेगी भर्ती स्थल पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ जीवनरक्षक दवाइयों और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। अभ्यर्थियों तक जरूरी सूचनाएं आसानी से पहुंचाने के लिए बेहतर साउंड और अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। ठहरने और वापसी के लिए बसों की व्यवस्था बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के ठहरने और भोजन-नाश्ते की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को वापस भेजने के लिए बस और अन्य परिवहन साधनों की व्यवस्था भी की जाएगी। एसपी अनुराग सुजानिया ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और भर्ती परिसर के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *