सिंगरौली में मंत्री राधा सिंह का मोबाइल हैक:पत्रकार से मांगे 35 हजार; मंत्री ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी

सिंगरौली में मंत्री राधा सिंह का मोबाइल हैक:पत्रकार से मांगे 35 हजार;  मंत्री ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी

सिंगरौली में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह का मोबाइल नंबर सोमवार शाम हैक हो गया। हैकर्स उनके नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहे हैं। मंत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी और लोगों से किसी भी तरह का लेन-देन नहीं करने की अपील की। मध्यप्रदेश विधानसभा की आधिकारिक सूची में राधा सिंह का यही मोबाइल नंबर दर्ज है। फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी मंत्री राधा सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर बताया कि उनका व्हाट्सएप हैक हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और पैसों का कोई लेन-देन न करें। मामले की शिकायत पुलिस में भी की गई है। पत्रकार से मांगे 35 हजार रुपए स्थानीय पत्रकार अवनीश तिवारी को भी मंत्री के नंबर से मैसेज आया। मैसेज में यूपीआई काम नहीं करने की बात कहते हुए 35 हजार रुपए मांगे गए थे। पत्रकार को मैसेज पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी साझा की। पुलिस कर रही मामले की जांच मंत्री ने अपने व्हाट्सएप नंबर 9993323738 के हैक होने की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह का भुगतान या लेन-देन नहीं करने की अपील की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हैकर्स ने कितने लोगों को मैसेज भेजे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *