राजस्थान में सोमवार को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से जयपुर, बीकानेर, चूरू के एरिया में बारिश के साथ ओले गिरे। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर में धूलभरी आंधी और घने बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया। मौसम में हुए इस बदलाव से रात में अचानक ठंड बढ़ गई। शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम साफ रहने और अगले दो-तीन दिन में तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में बारिश की स्थिति राजस्थान में मौसम की तस्वीर… मौसम के बड़े अपडेट्स सबसे ज्यादा बारिश सीकर में: सोमवार सुबह पाकिस्तान की तरफ से आए तेज अंधड़ के कारण श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू के एरिया में धूल का गुबार छा गया। कुछ देर बाद यहां तूफानी बारिश शुरू हो गई। सीकर, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, टोंक के एरिया में भी तेज बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात सीकर के लोसल में 47MM दर्ज हुई। तापमान सामान्य से नीचे आया: मौसम के इस बदलाव से बाड़मेर, जैसलमेर में दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया, जिससे यहां गर्मी से राहत मिली। सोमवार दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ। जबकि जैसलमेर में 36.3, बाड़मेर में 35.6, पिलानी में 35.7, जोधपुर में 35.3, चित्तौड़गढ़ में 35.2 और श्रीगंगानगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अब आगे क्या: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से राज्य में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। वहीं एंटी साइक्लोन बनने से पश्चिमी जिलों में एक बार फिर से तापमान बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है। राज्य में अगले 4 दिन मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की है। राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल जयपुर: सोमवार शाम करीब 4 बजे घने बादल छाने के साथ पूरे जयपुर में अंधेरा हो गया। तूफानी बारिश शुरू होने के साथ ओले भी गिरे। जयपुर के फागी एरिया में 36MM बारिश हुई। जबकि सांगानेर एयरपोर्ट पर करीब 25MM, कोटखावदा में 20, जयपुर शहर में 23 और जेएलएन मार्ग जयपुर पर 22.5MM पानी बरसा। तेज बारिश से जयपुर में ठंडक हो गई। जयपुर शहर में सोमवार अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उदयपुर: दिनभर तापमान में सप्ताह भर से उतार-चढ़ाव नजर आया। सोमवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सीकर: सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह से तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में घने बदल छाने लगे। शाम तक सीकर समेत आसपास के इलाके में घने बादल छाए रहे। सीकर में रविवार शाम को हुई बारिश के बाद बीती रात की तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। सीकर में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर: सोमवार को सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। सुबह से हल्की हवा चली, शाम के समय हवा की रफ्तार बढ़ गई, जिससे ठंड महसूस हुई। सुबह और शाम के समय गर्मी का असर काफी कम रहा। दोपहर में तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अलवर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। आज भी बारिश का अनुमान है। कोटा: सोमवार को आसमान साफ रहा। हल्की धूप खिली रही। दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। रात का पारा 3 डिग्री ऊपर चढ़ा। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम साढ़े 5 बजे तक बारिश नहीं हुई। अजमेर: सुबह से दिनभर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 32, 4डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बूंदाबादी हो सकती है। जिले में इस साल मानसून सामान्य रहा है। बीते कुछ दिनों से यहां बारिश नहीं हुई है। जोधपुर: सितंबर माह के अंतिम दिनों में भी गर्मी का असर बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना नहीं जताई है।

