एमजीएसयू; ऑनलाइन आवेदन इसी सप्ताह से लिए जाएंगे:ड्रोन तकनीक में सर्टिफिकेट, डाटा साइंस समेत 3 विषयों में एमएससी इसी सत्र से

एमजीएसयू; ऑनलाइन आवेदन इसी सप्ताह से लिए जाएंगे:ड्रोन तकनीक में सर्टिफिकेट, डाटा साइंस समेत 3 विषयों में एमएससी इसी सत्र से

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के साथ विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के चार नए विकल्प जुड़ने जा रहे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से एमएससी डाटा साइंस, एमएससी मनोविज्ञान, एमएससी फॉरेंसिक साइंस और ड्रोन प्रौद्योगिकी में प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किए जाएंगे। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू होने जा रही है। सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान इन नए पाठ्यक्रमों को लेकर तस्वीर साफ हुई। कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने दौर के विषयों में अध्ययन के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसी के तहत चार नए पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को SWAYAM पोर्टल से जोड़ने पर भी जोर देगा। जहां वे हिंदी सहित उपलब्ध माध्यमों में नि:शुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम कर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। समीक्षा बैठक में कुलसचिव यशपाल आहूजा, वित्त नियंत्रक देवेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, प्रवेश प्रभारी डॉ.धर्मेश हरवानी आदि थे। विश्वविद्यालय की ओर से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। -डॉ.धर्मेश हरवानी, प्रवेश प्रभारी विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में शैक्षणिक आवश्यकताओं को देखते हुए डाटा साइंस, मनोविज्ञान और ड्रोन प्रौद्योगिकी जैसे नए पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू किए जा रहे हैं। -प्रो.नरसी राम बिश्नोई, कुलगुरु

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *