मुजफ्फरपुर के होटल में बेगूसराय की महिला की संदिग्ध मौत:शाम को कमरा बुक कराया, सुबह नहीं खुला दरवाजा; अंदर मिला शव, पुलिस को सुसाइड का शक

मुजफ्फरपुर के होटल में बेगूसराय की महिला की संदिग्ध मौत:शाम को कमरा बुक कराया, सुबह नहीं खुला दरवाजा; अंदर मिला शव, पुलिस को सुसाइड का शक

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के बंद कमरे में सोमवार को करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला ने रविवार शाम होटल में कमरा बुक कराया था। सोमवार को काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। मास्टर चाबी से कमरा खोला गया तो अंदर महिला मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही होगी। देर तक दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ को हुआ शक पुलिस के अनुसार महिला ने रविवार शाम होटल में कमरा लिया था। सोमवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। होटल स्टाफ ने पहले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल मैनेजर ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। कमरे के अंदर महिला का शव मिलने के बाद होटल कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। इलाज के लिए मुजफ्फरपुर आने की बात मृतका की पहचान निगम कुमारी (करीब 30 वर्ष), पति मदन कुमार, पिथौली अजमतपुर-बिठौली गांव, तेघड़ा थाना क्षेत्र, बेगूसराय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला कुछ समय से बीमार चल रही थी और इलाज कराने के लिए मुजफ्फरपुर आई थी। वह एक रियल एस्टेट कंपनी में अच्छे पद पर काम करती थी। परिजनों ने पति के साथ विवाद और पारिवारिक परेशानी होने की भी बात पुलिस को बताई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ही महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ बेगूसराय के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य सदर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि होटल के कमरे में महिला का शव मिलने की सूचना सोमवार को पुलिस को मिली थी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला ने रविवार शाम होटल में कमरा बुक कराया था। उन्होंने बताया कि मृतका बेगूसराय जिले की रहने वाली थी और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। FSL की टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस होटल के रजिस्टर, कमरे की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के बंद कमरे में सोमवार को करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला ने रविवार शाम होटल में कमरा बुक कराया था। सोमवार को काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल स्टाफ को शक हुआ। मास्टर चाबी से कमरा खोला गया तो अंदर महिला मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही होगी। देर तक दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ को हुआ शक पुलिस के अनुसार महिला ने रविवार शाम होटल में कमरा लिया था। सोमवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। होटल स्टाफ ने पहले दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल मैनेजर ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला। कमरे के अंदर महिला का शव मिलने के बाद होटल कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। इलाज के लिए मुजफ्फरपुर आने की बात मृतका की पहचान निगम कुमारी (करीब 30 वर्ष), पति मदन कुमार, पिथौली अजमतपुर-बिठौली गांव, तेघड़ा थाना क्षेत्र, बेगूसराय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला कुछ समय से बीमार चल रही थी और इलाज कराने के लिए मुजफ्फरपुर आई थी। वह एक रियल एस्टेट कंपनी में अच्छे पद पर काम करती थी। परिजनों ने पति के साथ विवाद और पारिवारिक परेशानी होने की भी बात पुलिस को बताई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को ही महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ बेगूसराय के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य सदर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि होटल के कमरे में महिला का शव मिलने की सूचना सोमवार को पुलिस को मिली थी। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला ने रविवार शाम होटल में कमरा बुक कराया था। उन्होंने बताया कि मृतका बेगूसराय जिले की रहने वाली थी और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। FSL की टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस होटल के रजिस्टर, कमरे की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *