अतिक्रमण हटाने और नाले की मरम्मत की मांग:20-25 परिवारों को हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अतिक्रमण हटाने और नाले की मरम्मत की मांग:20-25 परिवारों को हो रही दिक्कत, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

झालावाड़ की इकतासा एससी बस्ती में नाले-रास्ते पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार को मिनी सचिवालय पहुंचकर उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, नाले की मरम्मत और रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की। नाला-रास्ता पानी निकासी व आवागमन का जरिया है। अतिक्रमण से निकासी रुक गई, रास्ता संकरा हुआ। बारिश में पानी घरों तक पहुंचता है, जिससे 20-25 परिवारों को दिक्कत होती है। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी होती है। यह समस्या ग्रामीण पहले भी पंचायत, अधिकारियों व असनावर उपखंड अधिकारी को बता चुके हैं। शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज है। राजस्व विभाग ने नाली की पैमाइश कर कार्रवाई की बात कही। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मौके की जांच, नाले-रास्ते की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान रमेश चंद, परमानंद, प्रमोद, अनोख बाई, अनिता, अमरलाल, राहुल कुमार, संतोषबाई, अरविंद कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *