बूंदी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एच.डी. सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। इसमें जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल कनेक्शन की स्थिति जांची गई। अतिरिक्त कलेक्टर ने जनता जल योजना के कार्यों की प्रगति बढ़ाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल सुविधाओं के काम विभाग तालमेल से करें ताकि समय पर पूरे हों। बैठक में स्वीकृत जल योजनाओं, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों को नल कनेक्शन से जोड़ने की प्रगति जांची गई। नल जल मित्र नामांकन और एफएचटीसी की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अतिरिक्त कलेक्टर ने पानी की गुणवत्ता नियमित जांचने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लोराइड प्रभावित गांवों में जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा। बैठक में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार शर्मा और महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक रिचा चतुर्वेदी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

