‘पाकिस्तान में जन्मे, भारत की नागरिकता ली’,अदनान सामी की नागरिकता पर फिर उठा सवाल, इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिंगर बोले- ‘सच में भारतीय हूं’

‘पाकिस्तान में जन्मे, भारत की नागरिकता ली’,अदनान सामी की नागरिकता पर फिर उठा सवाल, इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिंगर बोले- ‘सच में भारतीय हूं’

Adnan Sami India Ctizenship: अदनान सामी ने अपनी भारतीय नागरिकता को लेकर पूछे गए सवाल पर ऐसा जवाब दिया, जिसने एक बार फिर उनके पाकिस्तानी मूल और भारत की नागरिकता लेने का मुद्दा चर्चा में ला दिया है। सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले कुछ सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारतीय नागरिक हैं, तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, “सच में? सच में? इतने सालों बाद अब आप मुझसे यह सवाल पूछने जा रहे हैं? आपको क्या लगता है?”

अदनान सामी 1 जनवरी 2016 से भारतीय नागरिक हैं। उन्हें नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत नेचुरलाइजेशन के जरिए भारतीय नागरिकता दी गई थी। इससे पहले वह पाकिस्तानी नागरिक थे और उनके पास पाकिस्तान का पासपोर्ट था।

पाकिस्तानी नागरिकता और भारत आने का सफर

अदनान सामी अपने पाकिस्तानी मूल और भारतीय नागरिकता को लेकर पहले भी कई बार बात कर चुके हैं। 2025 में भी उन्होंने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा था कि जब वह पाकिस्तान में रह रहे थे, तब वह पाकिस्तानी नागरिक थे और उस समय उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं थी।

भारत की नागरिकता लेने के फैसले को लेकर सामी को सोशल मीडिया पर अक्सर सवालों और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। सिंगर ने यह भी कहा है कि उनका भारत की नागरिकता लेने का फैसला पैसे के लिए नहीं था। उन्होंने पाकिस्तान में अपने प्रोफेशनल करियर के दौरान आई मुश्किलों का भी जिक्र किया है। सामी के मुताबिक, उन्होंने उस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे परवेज मुशर्रफ से भी मदद मांगी थी।

अदनान सामी ने कैसे घटाया वजन?

इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब के दौरान अदनान सामी से उनके वजन कम करने के बारे में भी पूछा गया। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी कथित “सी-फूड डाइट” का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह एक कभी न खत्म होने वाली कहानी है। मोटे तौर पर, मैं इसे कैसे कम करूं? मैं सी-फूड डाइट पर जाता हूं। सिंपल। खाना देखता हूं। मैं सिर्फ उसे देखता हूं। क्योंकि उसे देखने से आपको कोई कैलोरी नहीं मिलती। तो यह बहुत अच्छा है। मैं इसे ऐसे ही करता हूं।”

अदनान सामी से यह भी पूछा गया कि वह कितने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह करीब 35 इंस्ट्रूमेंट बजा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि संख्या इससे थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है। बता दें, अपने पसंदीदा गाने के बारे में पूछे जाने पर सामी ने कहा कि उनका पसंदीदा गाना हमेशा वही होता है, जिस पर वह उस समय काम कर रहे होते हैं।

‘तेरा चेहरा’ और ‘लिफ्ट करा दे’ जैसे गानों से बनाई पहचान

अदनान सामी ने इंडियन पॉप, बॉलीवुड और क्लासिकल म्यूजिक में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके गानों में रोमांटिक ट्रैक से लेकर कव्वाली और अपबीट नंबर तक शामिल हैं।

‘तेरा चेहरा’, ‘कभी तो नजर मिलाओ’, ‘लिफ्ट करा दे’, ‘ऐ उड़ी उड़ी उड़ी’, ‘गेला गेला गेला’, ‘नूर-ए-खुदा’ और ‘भर दो झोली मेरी’ उनके चर्चित गानों में शामिल हैं। वह पियानो और कीबोर्ड बजाने के साथ भारतीय और पश्चिमी संगीत शैलियों के मेल के लिए भी जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *