HSSC की लंबित भर्तियां पूरी कराने और सरकारी नौकरियों का एग्जाम कैलेंडर जारी करने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में CET पास बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने HKRN की ओर से स्वीकृत पदों को फ्रीज किए जाने का भी विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से प्रदेश के बेरोजगार युवा परेशान हैं और अब उन्हें स्पष्ट भर्ती कैलेंडर की जरूरत है। ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने कहा कि पिछले दो साल के कार्यकाल में HSSC के माध्यम से एक भी भर्ती पूरी नहीं हुई है। उनका आरोप है कि लंबित भर्तियों के कारण परीक्षा पास कर चुके युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। युवाओं ने मांग की कि लंबित भर्तियों की परीक्षाएं जल्द कराई जाएं और जिन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिला, उनके मामले में उचित निर्णय लिया जाए। अभ्यर्थियों ने हर साल CET आयोजित करने, CET में 10 गुना अभ्यर्थियों की सीमा खत्म कर सभी पास अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने और HSSC का स्पष्ट एग्जाम कैलेंडर जारी करने की मांग की। इसके अलावा हरियाणा पुलिस, स्टाफ नर्स, सिविल JE, MPHW सहित पहले से आवेदन हो चुकी अन्य भर्तियों की परीक्षाएं जल्द कराने की मांग भी रखी। स्थानीय रोजगार और ठेका प्रथा बंद करने की भी मांग ज्ञापन में युवाओं ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के अनुपात में सरकारी विभागों में पदों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल सकें
HKRN के पद फ्रीज करने पर सवाल
CET पास अभ्यर्थियों ने HKRN की ओर से स्वीकृत पदों को फ्रीज किए जाने का विरोध किया। युवाओं का सवाल है कि यदि स्वीकृत पद HKRN के माध्यम से ही भरे जाने थे तो बेरोजगार युवाओं से CET क्यों कराया गया। उन्होंने सरकार से इस मामले में स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की। पुलिस से MPHW तक लंबित भर्तियां
ज्ञापन में हरियाणा पुलिस, स्टाफ नर्स, सिविल JE, MPHW सहित उन सभी भर्तियों की परीक्षाएं जल्द कराने की मांग की गई, जिनके लिए अभ्यर्थी पहले ही आवेदन कर चुके हैं। युवाओं ने भर्ती में अनावश्यक देरी नहीं करने की मांग की। सरकारी विभागों में पद बढ़ाने की मांग
अभ्यर्थियों ने जनसंख्या के अनुपात में सभी सरकारी विभागों में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की। साथ ही स्थानीय रोजगार उपलब्ध कराने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। इस मौके पर हेमन्त, ज्योति शर्मा, अभी, लखन सिंह, अक्षय आजाद, मनोज चौहान आदि मौजूद थे।

