कार के नीचे छिपा साढ़े 4 फीट का मगरमच्छ:सड़क पर 20 फीट तक दौड़ा, आंख पर काला कपड़ा डालकर किया रेस्क्यू

कार के नीचे छिपा साढ़े 4 फीट का मगरमच्छ:सड़क पर 20 फीट तक दौड़ा, आंख पर काला कपड़ा डालकर किया रेस्क्यू

कोटा के बोरखेड़ा इलाके एक कार के नीचे छिपा मगरमच्छ मिला। कार मालिक के मगरमच्छ को देखकर होश उड़ गए। सूचना पर फॉरेस्ट की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद साढ़े 4 फीट लम्बे मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। मामला रविवार देर रात 11 बजे थेगड़ा रोड़ कंचन रिसोर्ट जैन मंदिर के पास की कॉलोनी की हैं। फॉरेस्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मगरमच्छ कार के आगे के टायर के पास छिपा हुआ था। उसकी पूंछ बाहर निकल रही थी। कार मालिक ने उसे देखकर पुलिस कंट्रोल रूम, फॉरेस्ट विभाग में सूचना दी। इसके बाद फॉरेस्ट विभाग की तीन सदस्य टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कॉलोनी में लोगों की भीड़ लग गई थी। फॉरेस्ट विभाग की टीम ने जैसे ही कार को हटाया, तब मगरमच्छ ने करीब 20 फीट तक दौड़ लगाई। टीम ने उसे रस्सी के सहारे काबू किया और आंख पर कपड़ा डाला। 15 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंचन रिसोर्ट के पास नाला है। संभव है कि नाले से निकलकर मगरमच्छ आवासीय कॉलोनी में आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *