वाराणसी के गंजारी में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अनुमान है कि अक्टूबर के अंत में काशी में प्रस्तावित एयर फोर्स के एयर शो के अंतिम दिन काशी पहुंच रहे प्रधानमंत्री इस स्टेडियम को काशी और देश को समर्पित करेंगे। इसके पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने अपने कैलेंडर में इस स्टेडियम को शामिल किया है। यहां कुछ बिहार ट्राफी अंडर -19 के दो मैच दिसंबर में खेले जाएंगे। इस सूचना के मिलने के बाद काशी के क्रिकेट प्रेमियों के खुशी की लहर है। पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ से होगा मुकाबला यूपीसीए के जारी कैलेंडर के अनुसार आगामी 3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक पहले मैच की मेजबानी गंजारी में बनकर तैयार हो रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करेगा। इस स्टेडियम को BCCI बनवा रहा है। पहला मैच कूच बिहार ट्राफी अंडर-19 का पुडुचेरी से तीन से 6 दिसंबर तक और दूसरा मैच छत्तीसगढ़ से यूपी का 11 से 14 दिसंबर तक गंजारी स्टेडियम में खेला जाएगा। BCCI की टीम करेगी निरीक्षण यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी ने लखनऊ में। इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में पहली बार बीसीसीआई के मुकाबलों के लिए 7 स्टेडियम का चयन किया गया। जो प्रदेश में बढ़ती क्रिकेट और खेल गतिविधियों का गवाह है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में मुकाबले के पहले BCCI की टीम स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। जबकि यह स्टेडियम अब खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिर्फ इसके उद्घाटन की औपचारिकताएं बची हैं।

