बैंककर्मियों की 28 से 30 सितंबर की हड़ताल टली:IBA-UFBU में बनी सहमति, शनिवार की छुट्टी समेत मांगों पर होगी बातचीत; आंदोलन फिलहाल स्थगित

बैंककर्मियों की 28 से 30 सितंबर की हड़ताल टली:IBA-UFBU में बनी सहमति, शनिवार की छुट्टी समेत मांगों पर होगी बातचीत; आंदोलन फिलहाल स्थगित

मुजफ्फरपुर समेत देशभर में सोमवार से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद हड़ताल और आंदोलन को स्थगित करने पर सहमति बनी है। ऐसे में 28 से 30 सितंबर तक बैंक शाखाएं बंद रखने की प्रस्तावित योजना अब लागू नहीं होगी। UFBU ने रविवार रात जारी सर्कुलर में बताया कि IBA और UFBU के बीच रात करीब 9:30 बजे बैठक हुई। इसमें विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा के बाद आंदोलन और प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। सभी शनिवार की छुट्टी पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति बैंककर्मियों की प्रमुख मांगों में सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करना शामिल है। इस मुद्दे पर अब IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी। समिति इस मामले में उपलब्ध सभी विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों, खासकर बैंक ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए समाधान तलाशेगी। इससे पहले 5-डे बैंकिंग और सभी शनिवार को छुट्टी की मांग को लेकर बैंक यूनियनें आंदोलन की तैयारी में थीं। अब इस मुद्दे पर बातचीत के जरिए आगे का रास्ता निकाला जाएगा। PLI पर भी बातचीत होगी सर्कुलर के मुताबिक स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को लेकर भी चर्चा आगे बढ़ेगी। IBA यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए सरकार के सामने PLI स्कीम में संशोधन का प्रस्ताव रख सकता है। इसके अलावा 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी दोनों पक्ष जल्द समाधान के लिए बातचीत करेंगे। ग्राहकों को मिली राहत तीन दिनों की हड़ताल की आशंका के कारण रविवार को छुट्टी के दिन भी कई बैंक शाखाएं खुली थीं। लोगों ने नकदी समेत जरूरी बैंकिंग काम निपटाए थे। अब हड़ताल स्थगित होने से सोमवार से बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज जारी रहने की उम्मीद है। हड़ताल के चलते ATM में कैश की उपलब्धता बनाए रखने के लिए बैंकों ने पहले से तैयारी भी की थी। लेकिन हड़ताल स्थगित होने के बाद ग्राहकों को तीन दिनों तक शाखाएं बंद रहने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। UFBU ने सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि IBA के साथ बनी सहमति के मद्देनजर प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित किया जा रहा है। लंबित मांगों पर अब बातचीत और समिति के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रविवार को करीब 20% अधिक नकदी निकासी की गई हड़ताल से पहले रविवार को छुट्टी के दिन भी कई बैंक शाखाएं खुली रहीं। आरबीआई के निर्देश के तहत खुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ रही। तीन दिनों तक शाखाएं बंद रहने की आशंका को देखते हुए लोगों ने पहले ही नकदी का इंतजाम किया। रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में करीब 20% अधिक नकदी निकासी की गई। मुजफ्फरपुर समेत देशभर में सोमवार से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद हड़ताल और आंदोलन को स्थगित करने पर सहमति बनी है। ऐसे में 28 से 30 सितंबर तक बैंक शाखाएं बंद रखने की प्रस्तावित योजना अब लागू नहीं होगी। UFBU ने रविवार रात जारी सर्कुलर में बताया कि IBA और UFBU के बीच रात करीब 9:30 बजे बैठक हुई। इसमें विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा के बाद आंदोलन और प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। सभी शनिवार की छुट्टी पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति बैंककर्मियों की प्रमुख मांगों में सभी शनिवार को बैंक अवकाश घोषित करना शामिल है। इस मुद्दे पर अब IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति तत्काल गठित की जाएगी। समिति इस मामले में उपलब्ध सभी विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों, खासकर बैंक ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए समाधान तलाशेगी। इससे पहले 5-डे बैंकिंग और सभी शनिवार को छुट्टी की मांग को लेकर बैंक यूनियनें आंदोलन की तैयारी में थीं। अब इस मुद्दे पर बातचीत के जरिए आगे का रास्ता निकाला जाएगा। PLI पर भी बातचीत होगी सर्कुलर के मुताबिक स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को लेकर भी चर्चा आगे बढ़ेगी। IBA यूनियनों और एसोसिएशनों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए सरकार के सामने PLI स्कीम में संशोधन का प्रस्ताव रख सकता है। इसके अलावा 8 मार्च 2024 की बैठक के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी दोनों पक्ष जल्द समाधान के लिए बातचीत करेंगे। ग्राहकों को मिली राहत तीन दिनों की हड़ताल की आशंका के कारण रविवार को छुट्टी के दिन भी कई बैंक शाखाएं खुली थीं। लोगों ने नकदी समेत जरूरी बैंकिंग काम निपटाए थे। अब हड़ताल स्थगित होने से सोमवार से बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज जारी रहने की उम्मीद है। हड़ताल के चलते ATM में कैश की उपलब्धता बनाए रखने के लिए बैंकों ने पहले से तैयारी भी की थी। लेकिन हड़ताल स्थगित होने के बाद ग्राहकों को तीन दिनों तक शाखाएं बंद रहने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। UFBU ने सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि IBA के साथ बनी सहमति के मद्देनजर प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित किया जा रहा है। लंबित मांगों पर अब बातचीत और समिति के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रविवार को करीब 20% अधिक नकदी निकासी की गई हड़ताल से पहले रविवार को छुट्टी के दिन भी कई बैंक शाखाएं खुली रहीं। आरबीआई के निर्देश के तहत खुले बैंकों में ग्राहकों की भीड़ रही। तीन दिनों तक शाखाएं बंद रहने की आशंका को देखते हुए लोगों ने पहले ही नकदी का इंतजाम किया। रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में करीब 20% अधिक नकदी निकासी की गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *