IND vs WI: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, फिर भी कर ली यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

IND vs WI: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, फिर भी कर ली यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

Rohit Sharma Most ODI’s Fours: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में मेहमान टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मेजबान के सामने 296 रनों का लक्ष्‍य रखा है। भारत के स्‍टार ओपनर रोहित शर्मा बल्‍लेबाजी के दौरान अच्‍छी लय में नजर आ रहे थे। वह 34 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्‍कों की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसी बीच अल्‍जारी जोसेफ की एक गेंद को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर हवा में खेल बैठे और कैच आउट हो गए। हालांकि इससे पहले वह यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के वनडे इंटरनेशनल में 1128 चौके के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल रहे। गेल का सबसे ज्‍यादा छक्‍के के बाद अब उनके पास अगले मैच में उनसे चौके के मामले में भी आगे निकलने का मौका होगा।

ODI करियर में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज मैच पारी रन औसत शतक अर्धशतक चौके छक्के
1 सचिन तेंदुलकर (भारत) 463 452 18,426 44.83 49 96 2,016 195
2 सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 445 433 13,430 32.36 28 68 1,500 270
3 विराट कोहली (भारत) 315* 302 14,941 58.59 54 79 1,389 171
4 कुमार संगकारा (श्रीलंका) 404 380 14,234 41.98 25 93 1,385 88
5 रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 375 365 13,704 42.03 30 82 1,231 162
6 एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) 287 279 9,619 35.89 16 55 1,162 149
7 वीरेंद्र सहवाग (भारत) 251 245 8,273 35.05 15 38 1,132 136
8 क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 301 294 10,480 37.83 25 54 1,128 331
9 रोहित शर्मा (भारत) 289* 281 11,925 49.07 34 62 1,128 372
10 सौरव गांगुली (भारत) 311 300 11,363 41.02 22 72 1,122 190

शुभमन गिल ने पूरा किया अर्धशतक

बता दें कि वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। गिल 2024 से वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान 9 पारियों में उनके बल्‍ले से दो शतक और छह अर्धशतक आए हैं। इन 9 पारियों में से सिर्फ एक बार ही वह 23 रन बनाकर आउट हुए हैं। सबसे खास बात ये है कि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 154 का रहा है। उम्‍मीद है कि कप्‍तान इसी तरह से आगे भी प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *