शुभमन गिल ने शतक के साथ एमएस धोनी को छोड़ा पीछे, टॉप-10 भारतीयों के एलीट ग्रुप में मारी धमाकेदार एंट्री

शुभमन गिल ने शतक के साथ एमएस धोनी को छोड़ा पीछे, टॉप-10 भारतीयों के एलीट ग्रुप में मारी धमाकेदार एंट्री

Shubman Gill Hundred: विराट कोहली जहां वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 हजार वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं। वहीं, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतक ठोकते ही भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक शतक लगाने वाले शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में जगह बना ली है। 

Shubman Gill 10th ODI Hundred: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ही भारतीय बल्‍लेबाजों ने बैक-टू-बैक रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने जहां यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के वनडे इंटरनेशनल चौकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं, भारत की रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने अपने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बाद इस पड़ाव को पार करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि भारतीय युवा कप्‍तान शुभमन गिल ने इस मैच में शतक के साथ अपने वनडे इंटरनेशनल में 10 शतक पूरे कर लिए हैं। इस मामले में उन्‍होंने पूर्व भारतीय कप्‍तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है।

शुभमन गिल के पिछली 9 पारी में तीन शतक और पांच अर्धशतक

बता दें कि वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भारतीय युवा कप्‍तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्‍के की मदद से 110 रन की शतकीय पारी खेली है। गिल 2024 से वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। इस दौरान 9 पारियों में उनके बल्‍ले से तीन शतक और पांच अर्धशतक आए हैं। इन 9 पारियों में से सिर्फ एक बार वह 23 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 154 का रहा है।

भारत के लिए ODI में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

रैंक बल्लेबाज मैच पारी रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक चौके छक्के
1 विराट कोहली 315* 303 15,014 183 58.87 54 80 1,395 174
2 सचिन तेंदुलकर 463 452 18,426 200* 44.83 49 96 2,016 195
3 रोहित शर्मा 289* 281 11,927 264 48.88 34 62 1,128 372
4 सौरव गांगुली 308 297 11,221 183 40.95 22 71 1,104 189
5 शिखर धवन 167 164 6,793 143 44.11 17 39 842 79
6 वीरेंद्र सहवाग 241 235 7,995 219 35.37 15 37 1,092 131
7 युवराज सिंह 301 275 8,609 150 36.47 14 52 896 153
8 राहुल द्रविड़ 340 314 10,768 153 39.15 12 82 942 42
9 गौतम गंभीर 147 143 5,238 150* 39.68 11 34 561 17
10 शुभमन गिल 68* 67 3,482 208 62.17 10 20 406 70
11 एमएस धोनी 347 294 10,599 183* 50.23 9 73 809 222

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *