शेखपुरा के बरबीघा शहर स्थित पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय में 14/9 एनसीसी बिहार बटालियन के कैडेट्स के लिए ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा यात्रा’ थीम पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कई जेडी और जेडब्ल्यू कैडेट्स ने हिस्सा लिया। भाषण में रागिनी, रजनी और मनीष रहे अव्वल भाषण प्रतियोगिता में रागिनी कुमारी ने प्रथम, रजनी कुमारी ने द्वितीय और मनीष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी प्रथम और तनु कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। सुदर्शन कुमार और मुस्कान कुमारी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैडेट्स ने चित्र और भाषण से रखा भारत का सपना प्रतियोगिता के दौरान कैडेट्स ने भाषण और चित्रकला के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत की। उन्होंने देश के विकास, सेवा और बेहतर भविष्य से जुड़े अपने विचार साझा किए। सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के अंत में एनसीसी के एसोसिएट ऑफिसर गोपाल जी, विद्यालय के एचएम संजय कुमार और वरीय शिक्षक संघ के जिला सचिव राजीव कुमार ने सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। शेखपुरा के बरबीघा शहर स्थित पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय में 14/9 एनसीसी बिहार बटालियन के कैडेट्स के लिए ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा यात्रा’ थीम पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कई जेडी और जेडब्ल्यू कैडेट्स ने हिस्सा लिया। भाषण में रागिनी, रजनी और मनीष रहे अव्वल भाषण प्रतियोगिता में रागिनी कुमारी ने प्रथम, रजनी कुमारी ने द्वितीय और मनीष कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी प्रथम और तनु कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। सुदर्शन कुमार और मुस्कान कुमारी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैडेट्स ने चित्र और भाषण से रखा भारत का सपना प्रतियोगिता के दौरान कैडेट्स ने भाषण और चित्रकला के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत की। उन्होंने देश के विकास, सेवा और बेहतर भविष्य से जुड़े अपने विचार साझा किए। सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम के अंत में एनसीसी के एसोसिएट ऑफिसर गोपाल जी, विद्यालय के एचएम संजय कुमार और वरीय शिक्षक संघ के जिला सचिव राजीव कुमार ने सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

