मेरठ के गढ़ रोड स्थित सात फेरे बैंकट हॉल में 4 अक्टूबर को डांडिया और गरबा महोत्सव होगा। इस आयोजन के लिए आयोजकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सा-रे-गा-मा-पा फेम गायिका सोनिया आनंद रावत, प्लेबैक सिंगर अमित जैन और गायिका अंकिता जैन अपनी प्रस्तुति देंगी। अनुराग्यम लिट्रो फैशनेट की नेशनल कन्वीनर दीपाली जैन ने बताया कि कार्यक्रम में शिल्प बाजार भी लगेगा, जहां परंपरागत उत्पादों की प्रदर्शनी होगी। संस्था के सचिव दिव्यांश टंडन ने बताया कि लकी ड्रा में आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। उपाध्यक्ष ऋचा सिंह प्रकाश ने जानकारी दी कि बेस्ट ड्रेस्ड और बेस्ट कपल डांस जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन मेरठ के लोगों को दिल्ली-गुड़गांव जैसे बड़े शहरों का अनुभव देगा और स्थानीय व्यापारियों को मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे आयोजन के लिए दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं हैं। टीवी प्र दिखने वाले कलाकार मेरठ में भी प्रस्तुति देंगे। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ शामिल होने पहुंचेंगे। इस अवसर पर दीपाली जैन, ऋचा सिंह, दिव्यांश टंडन, कल्पक कपलश, उदिता शर्मा, मनमोहन भल्ला, नीतीश राजपूत और देवेंद्र कुमार समेत कई आयोजक मौजूद थे।

