पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा

पूर्वी चंपारण में Pakistan आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध Seraj Alam को पुलिस ने पकड़ा

पाकिस्तान के एक आतंकी नेटवर्क से कथित संबंध के आरोप में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेराज आलम को शनिवार रात ढाका थाना क्षेत्र के बिसरहिया गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आलम के मोबाइल फोन में आतंकी गतिविधियों से संबंधित वीडियो, तस्वीरें और ‘‘राष्ट्र-विरोधी रील’’ मिली हैं। पुलिस ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान आलम ने सोशल मीडिया के माध्यम से अली गुर्जर के संपर्क में होने की बात स्वीकार की। इसने कहा कि अली गुर्जर के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से कथित संबंध हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी के यात्रा विवरण, सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वित्तीय लेनदेन के माध्यमों और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का विश्लेषण किया जा रहा है।’’
उन्होंने बताया कि उसके सहयोगियों का पता लगाने और नेटवर्क से संबंधों की जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *