नवादा में डैम में मिला नाबालिग युवक का शव:6 महीने से चल रहा था अफेयर, पिता ने 5 लोगों पर हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

नवादा में डैम में मिला नाबालिग युवक का शव:6 महीने से चल रहा था अफेयर, पिता ने 5 लोगों पर हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

नवादा में शनिवार की शाम कौआकोल प्रखंड में सोखोदेवरा शिवपुर डैम से 16 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव की पहचान सुनील कुमार दास के बेटे राकेश कुमार के रूप में हुई। रविवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। शुरुआती जानकारी में युवक के डैम में डूबने की बात सामने आई थी, लेकिन उसके पिता ने मामले को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे राकेश ने घर में खाना खाया था। इसके बाद वह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर गया था। शाम लगभग चार बजे परिवार को उसके डैम में डूबने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। करीब 24 घंटे बाद शनिवार शाम युवक का शव बरामद हो सका। प्रेम-प्रसंग में उठाकर ले गए 5 युवक मृतक के पिता ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 6 महीने से उनके बेटे की एक लड़की से बात हो रही थी। पिता का दावा है कि शुक्रवार को उसी लड़की का फोन आया था, जिसे उन्होंने खुद उठाया था। इसके बाद पांच युवक राकेश को अपने साथ ले गए। पिता ने आरोप लगाया कि इन्हीं युवकों ने उसके बेटे की हत्या कर शव डैम में फेंक दिया। पिता ने करीब तीन महीने पहले हुई मारपीट और पूर्व में मिली कथित धमकी का भी जिक्र किया है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस हादसे और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रविवार को नवादा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मेडिकल जांच और वीडियोग्राफी के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। 5 लोगों को डिटेन कर पूछताछ जारी कौआकोल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पिता के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पांच लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही राकेश की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। डैम में डूबने की सूचना मिली थी। नवादा में शनिवार की शाम कौआकोल प्रखंड में सोखोदेवरा शिवपुर डैम से 16 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव की पहचान सुनील कुमार दास के बेटे राकेश कुमार के रूप में हुई। रविवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। शुरुआती जानकारी में युवक के डैम में डूबने की बात सामने आई थी, लेकिन उसके पिता ने मामले को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पिता के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे राकेश ने घर में खाना खाया था। इसके बाद वह घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर गया था। शाम लगभग चार बजे परिवार को उसके डैम में डूबने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। करीब 24 घंटे बाद शनिवार शाम युवक का शव बरामद हो सका। प्रेम-प्रसंग में उठाकर ले गए 5 युवक मृतक के पिता ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 6 महीने से उनके बेटे की एक लड़की से बात हो रही थी। पिता का दावा है कि शुक्रवार को उसी लड़की का फोन आया था, जिसे उन्होंने खुद उठाया था। इसके बाद पांच युवक राकेश को अपने साथ ले गए। पिता ने आरोप लगाया कि इन्हीं युवकों ने उसके बेटे की हत्या कर शव डैम में फेंक दिया। पिता ने करीब तीन महीने पहले हुई मारपीट और पूर्व में मिली कथित धमकी का भी जिक्र किया है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस हादसे और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रविवार को नवादा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मेडिकल जांच और वीडियोग्राफी के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। 5 लोगों को डिटेन कर पूछताछ जारी कौआकोल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पिता के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पांच लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही राकेश की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। डैम में डूबने की सूचना मिली थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *