यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर की संदिग्ध:प्लांट के अंदर नाले में मिला केमिकल इंजीनियर का शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक; पुलिस ने शुरू की जांच

यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर की संदिग्ध:प्लांट के अंदर नाले में मिला केमिकल इंजीनियर का शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक; पुलिस ने शुरू की जांच

अयोध्या दर्शननगर चौकी क्षेत्र स्थित यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में रविवार को केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पानी साफ करने वाले केमिकल प्लांट में शव मिलने की सूचना से कंपनी परिसर में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कंपनी से जुड़े लोगों पर लगाया हत्या का शक मृतक के परिजनों ने कंपनी से जुड़े कुछ लोगों पर हत्या का शक जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आशीष की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंजीनियर की मौत के पीछे हादसा, केमिकल के संपर्क में आना या कोई अन्य वजह रही है, इसका पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *