डेढ़ लाख रुपए का लालच देकर बुजुर्ग से सोना ठगा:नर्मदापुरम में युवक-युवती ने नोटों की गड्डी दिखाई, झुमके-अंगूठी उतरवाकर फरार; केस दर्ज

डेढ़ लाख रुपए का लालच देकर बुजुर्ग से सोना ठगा:नर्मदापुरम में युवक-युवती ने नोटों की गड्डी दिखाई, झुमके-अंगूठी उतरवाकर फरार; केस दर्ज

नर्मदापुरम शहर के अमरचौक-बालागंज क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ठगी का शिकार हो गईं। दो युवकों और एक युवती ने मिलकर महिला को बहला-फुसलाकर उनके सोने के झुमके और अंगूठी उतरवा लिए। इसके बाद तीनों डेढ़ लाख रुपए देने का झांसा देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा स्नान करने नर्मदापुरम आई थीं। स्नान के बाद वह बस स्टैंड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अमरचौक पर आरोपियों ने उन्हें बातचीत करने के बहाने रोक लिया। डेढ़ लाख रुपए देने का झांसा दिया
आरोपियों ने महिला से कहा कि एक युवक उनके सोने के बदले डेढ़ लाख रुपए देगा। विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने महिला को डेढ़ लाख रुपए के नोटों की गड्डी भी दिखाई। महिला आरोपियों की बातों में आ गईं। इसके बाद दोनों युवक और युवती उन्हें बालागंज क्षेत्र की एक गली में ले गए। गली में उतरवाए झुमके और अंगूठी
आरोपियों ने महिला से सोने की झुमकी और अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद कुछ बहाना बनाते हुए कहा कि वे थोड़ी देर में वापस आएंगे और रुपए दे देंगे। महिला उनके लौटने का इंतजार करती रहीं, लेकिन तीनों वापस नहीं आए। कुछ देर बाद उन्हें समझ आया कि आरोपियों ने उनके साथ ठगी की है। शनिवार रात को दर्ज कराई शिकायत
ठगी का पता चलने के बाद महिला ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शनिवार रात को कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो युवकों और एक युवती के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। पीड़िता शांताबाई पठारिया, निवासी जावली, माखननगर की रहने वाली हैं। वह पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान के लिए नर्मदापुरम आई थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *