गणेश विसर्जन पर भक्तों ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक:एसपी ने की आरती, कलेक्टर ने बजाई ताली; आज बालाघाट के राजा की विदाई

गणेश विसर्जन पर भक्तों ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक:एसपी ने की आरती, कलेक्टर ने बजाई ताली; आज बालाघाट के राजा की विदाई

बालाघाट में गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों का अनोखा अंदाज सामने आया है। सोशल मीडिया पर शनिवार का एक वीडियो सामने आया है। इसमें भक्त गणेश प्रतिमा के सामने ‘तेरे दरवाजे पर एक अर्जी सौंपी है’ गाने पर कान पकड़कर उठक-बैठक करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि भक्त इस अंदाज में अपनी गलतियों के लिए बप्पा से माफी मांग रहे हैं। बारिश के बीच डीजे पर झूमते हुए दी विदाई अनंत चतुर्दशी के साथ गणेशोत्सव का समापन हो गया। घरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। जिले में शुक्रवार से ही गणेश विसर्जन चल रहा है। शनिवार को बारिश के बीच भी भक्त डीजे की धुन पर झूमते हुए बप्पा को विदाई देते नजर आए। वैनगंगा घाट पर अफसरों ने की आरती विसर्जन के दौरान वैनगंगा नदी घाट पर एसपी आदित्य मिश्रा और कलेक्टर कुमार सत्यम भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गणेश प्रतिमा की आरती की और विसर्जन में शामिल हुए। घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आज होगी बालाघाट के राजा की विदाई शहर के सराफा क्षेत्र में तीन दशक पुरानी ‘बालाघाट के राजा’ गणेश प्रतिमा का विसर्जन आज किया जाएगा। शाम को प्रतिमा की शोभायात्रा सराफा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वैनगंगा नदी घाट पहुंचेगी। ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ भक्त बप्पा को विदाई देंगे। तस्वीरे देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *