मुरादाबाद रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित:बिहार में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मुरादाबाद रेल मंडल की गाड़ियां प्रभावित, रूट बदला

मुरादाबाद रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित:बिहार में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मुरादाबाद रेल मंडल की गाड़ियां प्रभावित, रूट बदला

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत राजेंद्र पुल, हटीदह जंक्शन, टाल व रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया रेलखंड पर नई डबल लाइन सुविधा सेतु के लिंकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, मुरादाबाद से होकर संचालित होने वाली कई गाड़ियां इस कार्य के कारण प्रभावित रहेंगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली रेलगाड़ियां: 15624 कामाख्या–भगत की कोठी एक्सप्रेस: अपने प्रारंभिक स्टेशन से 25 सितंबर एवं 2 अक्टूबर 2026 को चलने वाली यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग बरौनी (BJU)-शाहपुर पटोरी (SPP)-छपरा (CPR)-वाराणसी (BSB) होकर संचालित की जाएगी। 15623 भगत की कोठी–कामाख्या एक्सप्रेस: अपने प्रारंभिक स्टेशन से 29 सितंबर 2026 को चलने वाली यह गाड़ी अपने नियमित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी (BSB)-छपरा (CPR)-शाहपुर पटोरी (SPP) होकर चलाई जाएगी। यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की वास्तविक व नवीनतम स्थिति की जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES), रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा नजदीकी स्टेशन के पूछताछ काउंटर से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *