India vs Afghanistan: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। भारतीय टीम को रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है, जबकि अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में जापान को हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई है।
Asian Games 2026 Men’s Cricket Live Details: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा। यह मुकाबला जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पारी में 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम को टॉप रैंकिंग की वजह से वरीयता दी गई थी और उसे सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली थी, तो वहीं अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज मुकाबले में जापान के खिलाफ जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। अब दोनों टीमों की नजर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी।
गोल्ड मेडल के लिए भिड़ चुकी हैं दोनों टीमें
पिछले एशियन गेम्स (Asian Games 2022, Men’s Cricket) में दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में भिड़ी थीं, जहां टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में अफगानिस्तान की नजर पिछले टूर्नामेंट में मिली हार का बदला लेने पर होगी, तो वहीं भारतीय टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। इस मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी इस मैच को सीधे प्रसारित किया जाएगा।
आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज में दिन का पहला मुकाबला सुबह 5:30 बजे और दूसरा मुकाबला सुबह 10:30 बजे होता था, लेकिन अब समय में बदलाव किया गया है। दिन के पहले क्वार्टर फाइनल के मुकाबले सुबह 5:30 बजे से ही होंगे, लेकिन दूसरे मुकाबले आधा घंटा पहले यानी 10:00 बजे शुरू होंगे। यानी भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला मुकाबला सुबह 10:00 बजे शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 29 सितंबर को चौथे क्वार्टर फाइनल में मलेशिया और बांग्लादेश की टक्कर होगी और यह मुकाबला भी सुबह 10:00 बजे शुरू होगा।
2 साल से टीम इंडिया का दबदबा
आपको बता दें कि भारतीय टीम इस बार अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर उतरेगी, तो वहीं अफगानिस्तान की टीम में कई बड़े चेहरे शामिल नहीं हैं। टीम इंडिया का पिछले दो सालों से इस फॉर्मेट में दबदबा रहा है। 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने 2026 का वर्ल्ड कप भी जीता और इस दौरान एशिया कप भी अपने नाम किया। ऐसे में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल के दावेदार के रूप में उतरी है।
Sports – Patrika | CMS


Nagoya at bullet speed 
𝙃𝙚𝙖𝙧𝙩𝙬𝙖𝙧𝙢𝙞𝙣𝙜 𝙨𝙘𝙚𝙣𝙚𝙨 from a historic Japan-India clash 
