हापुड़ में अधिवक्ता पर बंदर का हमला:कोर्ट जाने के लिए निकले थे, अचानक सामने आया बंदर, पीछे हटकर बचाई जान

हापुड़ में अधिवक्ता पर बंदर का हमला:कोर्ट जाने के लिए निकले थे, अचानक सामने आया बंदर, पीछे हटकर बचाई जान

हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर खड़े अधिवक्ता अनिल आजाद पर बंदर ने हमला कर दिया। अनिल आजाद कोर्ट जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह घर के बाहर पहुंचे, अचानक एक बंदर उनकी ओर झपटा। बंदर को अपनी तरफ आता देख अधिवक्ता तुरंत पीछे हट गए और खुद को बचा लिया। गनीमत रही कि हमले में उन्हें कोई चोट नहीं आई। उनके पास खड़े एक अन्य युवक ने भी बंदर को भगाने की कोशिश की। शनिवार शाम सामने आया वीडियो घटना का वीडियो शनिवार शाम सामने आया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में बंदर को अधिवक्ता की ओर झपटते देखा जा सकता है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी कुछ देर के लिए डर का माहौल रहा। गलियों और घरों के आसपास घूमते हैं बंदर स्थानीय लोगों के मुताबिक, मोहल्ले में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंदरों के झुंड गलियों और घरों के आसपास घूमते रहते हैं। कई बार वे घरों में घुसने और लोगों के हाथ से सामान छीनने की कोशिश करते हैं। लोगों का कहना है कि बंदरों के अचानक हमले से बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग नगर पालिका से बंदरों को पकड़ने और समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान किए जाने की बात कही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *