पति को तलाक दिए बिना युवती ने रचाई दूसरी शादी, केस

पति को तलाक दिए बिना युवती ने रचाई दूसरी शादी, केस

अमृतसर| थाना अजनाला की पुलिस ने पहले पति को कानूनी रूप से तलाक दिए बिना दूसरी शादी रचाने के आरोप में एक महिला और उसके दूसरे पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों की जांच और मंजूरी के बाद यह कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस को दी शिकायत में वरिंदरपाल सिंह निवासी गांव नंगल वंझांवाला, अजनाला ने बताया कि उनका विवाह लवप्रीत कौर निवासी गांव सरली कलां, थाना वैरोवाल, तहसील बाबा बकाला के साथ हुआ था। आरोप है कि लवप्रीत कौर ने उन्हें बिना कोई तलाक दिए कानून का उल्लंघन करते हुए जगसीर सिंह निवासी गांव कोटला रायके, तहसील बाघा पुराना, जिला मोगा के साथ दूसरा विवाह कर लिया। जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी लवप्रीत कौर और जगसीर सिंह के खिलाफ थाना अजनाला में केस दर्ज कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *