अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) की डॉ. बीआर अंबेडकर चेयर द्वारा उप-कुलपति प्रो. करमजीत सिंह के मार्गदर्शन में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संवैधानिक योगदान पर दो विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रो. पवन कुमार और डॉ. पुनीत कौर ने डॉ. अंबेडकर के संवैधानिक विचारों व सामाजिक समानता पर प्रकाश डाला। वहीं, कंप्यूटर साइंस विभाग में आयोजित दूसरे सत्र में डॉ. पुनीत कौर ने महाड़ सत्याग्रह, महिला अधिकारों और बौद्ध धर्म के माध्यम से उनके सामाजिक संघर्ष की प्रासंगिकता पर चर्चा की। दोनों विभागों के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

