श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा आज

श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा आज

बारां| जिला मुख्यालय के शिवाजीनगर स्थित मनोहर घाट से भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा रविवार को दोपहर 12 बजे निकलेगी। प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कलश यात्रा मनोहरघाट स्थित नंदनी गौशाला, शिवाजी कॉलोनी से प्रारंभ होकर सीधे शाहाबाद रोड स्थित रामद्वारा, खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। पितृपक्ष के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। कथा स्थल शाहाबाद रोड स्थित रामद्वारा, खाटू श्याम मंदिर रहेगा। कथा वाचक शिव वैष्णव महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जाएगा। यह आयोजन समस्त भक्तों के सहयोग से किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *