मेरठ में चला स्वच्छता अभियान:महापुरुषों की प्रतिमाओं और आसपास के स्थलों को साफ रखने की अपील

मेरठ में चला स्वच्छता अभियान:महापुरुषों की प्रतिमाओं और आसपास के स्थलों को साफ रखने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत शनिवार, 26 सितंबर को भाजपा नेता अनवार कुरैशी ने कस्बा सिवाल में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर मेन बस स्टैंड से लेकर लोकप्रिय इंटर कॉलेज तक स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर सड़क की सफाई की और लोगों को ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया। इस अवसर पर अनवार कुरैशी ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर सफाई कर सकते हैं, तो आम नागरिकों को भी केवल सफाई कर्मचारियों पर निर्भर रहने के बजाय अपने आसपास की सफाई के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने आने वाले दिनों में सिवाल खास के नालों और तालाबों की सफाई कराने की भी बात कही। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि क्षेत्र में जहां भी महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां विशेष रूप से साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *