महराजगंज न्यायालय परिसर में मारपीट, दो भाई गिरफ्तार:पारिवारिक विवाद में हुई घटना, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर भेजा न्यायिक हिरासत में

महराजगंज न्यायालय परिसर में मारपीट, दो भाई गिरफ्तार:पारिवारिक विवाद में हुई घटना, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर भेजा न्यायिक हिरासत में

महराजगंज जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर 2026 को न्यायालय परिसर में मारपीट की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि प्रिया त्रिपाठी और उनके पति मनीष मिश्रा के बीच भरण-पोषण का मामला चल रहा है। 24 सितंबर को सुनवाई के दौरान प्रिया त्रिपाठी अपने पिता और बहन के साथ न्यायालय परिसर में थीं। इसी दौरान मनीष मिश्रा और उनके भाई प्रिंस मिश्रा ने उनसे मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली महराजगंज में संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने तुरंत मनीष मिश्रा और प्रिंस मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *