जयपुर में फूड सेफ्टी टीम ने शनिवार को कई प्राइवेट, सरकारी हॉस्पिटलों में जाकर कैंटीन, फूड कोर्ट का दौरा किया। इस दौरान महिला चिकित्सालय में संचालित कैंटीन में फूड लाइसेंस नहीं मिलने पर कैंटीन को बंद करवाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य दो प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी विजीट के बाद वहां से फूड प्रोडेक्ट के सैंपल लिए। जयपुर सीएमएचओ फर्स्ट डॉ. रवि शेखावत ने बताया- महिला चिकित्सालय में विजीट के दौरान खाद्य सामग्री के रख-रखाव और स्वच्छता संबंधी कमियां भी पाई गईं। खाद्य सामग्री बिना ढकी हुई रखी थीं। कैंटीन का रेफ्रिजरेटर भी गंदा मिला। इसके बाद टीम ने सीकर रोड स्थित मनिपाल हॉस्पिटल, CKS हॉस्पिटल विद्याधर नगर में संचालित कैंटीन पर विजीट की, जहां से टीम ने कई फूड प्रोडेक्ट के सैंपल लेकर उनको जांच के लिए लैब भिजवाया। यहां भी की विजीट इधर जयपुर सीएमएचओ सैंकड टीम ने आज उप जिला अस्पताल रेनवाल के पास संचालित अन्नपूर्णा रसोई योजना पर विजीट की। सीएमएचओ जयपुर डॉ मनीष मित्तल ने बताया- हॉस्पिटल के पास संचालित इस रसोई में अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों के अलावा आमजन भोजन ग्रहण करते है। टीम को विजीट के दौरान रसोई संचालकों को हाइजीन एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का उपयोग करने और खराब एवं अमानक खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए।

